Friday, March 27, 2026
Home कोरबा पसरखेत में रहेगी कार्तिकेश्वर आनंद मेला की धूम, 28 को आयोजन

पसरखेत में रहेगी कार्तिकेश्वर आनंद मेला की धूम, 28 को आयोजन

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिले के ग्राम पसरखेत में कार्तिकेश्वर उत्सव समिति की ओर से आनंद मेला एवं रात्रिकालीन नाटक प्रतियोगिता का आयोजन 28 नवंबर को किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां समिति को ओर से की जा रही है। नाटक प्रतियोगिता में दूर-दराज क्षेत्र के नाटक मण्डली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21001 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 15001 रुपये, तृतीय पुरस्कार 10001 रुपये, 27 नवम्बर को कर्मा नृत्य में प्रथम पुरस्कार 3000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 2000 रुपये, तृतीय पुरस्कार 1000 रुपये व 29 नवम्बर को सुआ नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 1500 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1000 रुपये, तृतीय पुरस्कार 500 रुपये, चतुर्थ पुरस्कार 500 रुपये ईनाम के रूप में आयोजन समिति व ग्रामवासियों से प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामपुर विधायक ननकीराम कंवर, पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर, युवा नेता टिकेश्वर सिंह राठिया व विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel