Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा अभिनव पहल: बालको में अस्थाई पुलिस सहायता केंद्र प्रारम्भ, यहां भी बने...

अभिनव पहल: बालको में अस्थाई पुलिस सहायता केंद्र प्रारम्भ, यहां भी बने केन्द्र


0 रोस्टर अनुसार 24 घण्टे सातों दिन तैनात रहेंगे पुलिस कर्मी
कोरबा(खटपट न्यूज)। विगत दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आईजी-एसपी कान्फ्रेंस में आम जनता की समस्याओं के समाधान हेतु जन दर्शन लगाने, शहरों में पुलिस की धमक बढ़ाने हेतु विजिबल पुलिसिंग की शुरूवात करने सहित अन्य मुद्दो पर निर्देश दिए गए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के पालन में पुलिस महानिदेशक अशोज जुनेजा के मार्गदर्शन,पुलिस महानिरिक्षक रतनलाल डांगी के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा छ ग राज्य मे सबसे पहले जन दर्शन कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। साथ ही विजिबल पुलिसिंग के क्षेत्र मे अभिनव पहल करते हुए शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर अस्थाई पुलिस सहायता केन्द्र बनाया गया है।

बालको थाना क्षेत्र में बस स्टैंड के पास अस्थाई केंद्र का शुभारंभ एसपी भोजराम पटेल ने समारोह पूर्वक किया। उन्होंने बताया कि यहां 24 घण्टे सातों दिन पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। इन सहायता केंद्रों का राजपत्रित पुलिस अधिकारीगण बीच -बीच में सुपरविजन करेंगे साथ ही खाली समय मे इन सहायता केन्द्रो मे उपस्थित रहेंगे। पुलिस सहायता केन्द्र मे वरिष्ठ अधिकारियों का नाम, पता, मोबाईल नंबर उपलब्ध रहेगा। आमजनता को पुलिस विभाग से सम्बंधित सभी सुविधा एवं सहयोग उपलब्ध कराया जायेगा।

शुभारम्भ अवसर पर बालको पहुंचे एसपी का थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू, पार्षद हितानंद अग्रवाल, लुकेश्वर चौहान, तरुण राठौर, गंगाराम, बद्री किरण तथा क्षेत्र के सीनियर सिटीजन पुरुष व महिलाओं की उपस्थिति रही।

0 इन स्थानों पर अस्थायी पुलिस सहायता केंद्र
कोसाबाड़ी चौक, सुभाष चौक, बुधवारी बाजार, पावर हाउस रोड-राताखार मार्ग, पुराना बस स्टैंड,ओवर ब्रिज के नीचे एवं बस स्टैंड के पास बालको नगर में सहायता केंद्र प्रारम्भ किये गए हैं।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel