Monday, March 23, 2026
Home कोरबा कोरबा में 491 की रेत 1 हजार में, देखें वीडियो

कोरबा में 491 की रेत 1 हजार में, देखें वीडियो

कोरबा (खटपट न्यूज़ )। कोरबा जिले में प्रशासन की तमाम चेतावनी और सीधे कलेक्टर की हिदायत के बावजूद भी ठेकेदारों का मनोबल बढ़ा हुआ है। लगभग 500 सरकारी दर के विरुद्ध 1000 रुपये रेत ठेकेदारों के द्वारा लिया जा रहा है। रेत ठेकेदारों की मनमानी के कारण आम लोगों को महंगे दर पर रेत खरीदने की मजबूरी झेलनी पड़ रही है। इतनी रकम देने पर ही भंडारण से रेत ले जाने की अनुमति मिल रही है। शासन ने एक ट्रैक्टर में भरे जाने वाले 3 घन मीटर रेत की कीमत 491 रुपये निर्धारित की है। उक्त राशि के एवज में 1000 रुपये लिया जा रहा है। बरबसपुर और तरदा से इस तरह की शिकायत प्राप्त हुई है।

https://youtu.be/Ltt6gowpYBI

लोगों ने एक बार फिर मांग की है कि सरकारी व्यवस्था से रेत घाटों का संचालन कराया जाए। विगत 2 वर्षों से रेत के ठेकेदार लूट रहे हैं। देखना है कि बार-बार यह लूट उजागर होने के बाद अब प्रशासन क्या सख्त रवैया अपनाता है? या फिर संरक्षण में रेत ठेकेदारों को लूटने का अवसर आगे बढ़ाता है।

https://youtu.be/bJobAtzC3_8

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel