Monday, March 23, 2026
Home बिलासपुर घुटकू में पेय जल समस्या का हुआ निराकरण, दो साल से थी...

घुटकू में पेय जल समस्या का हुआ निराकरण, दो साल से थी समस्या

बिलासपुर(खटपट न्यूज़)। बिलासपुर जिला के सकरी तहसील अंतर्गत स्थित घुटकू ग्राम पंचायत के मुख्य बस्ती मे पेय जल की समस्या विगत दो वर्षो से लंबित थी। सुधार हेतु ग्राम पंचायत के लोगो के द्वारा जनप्रतिनिधि को निवेदन किया जाता रहा। प्रकरण ध्यान मे आते ही ग्राम पंचायत सरपंच जीवेन्द्र सिंघरोल के सुधार और मरम्मत कार्य कराया गया जिसके पश्चात् मोहल्ले वासियों के चेहरे पर ख़ुशी की लहर दौड़ गयी l

सरपंच जीवेन्द्र सिंघरौल के द्वारा युद्ध स्तर पर ग्राम के समस्याओ को संज्ञान मे लेते हुए समस्याओ को निराकृत करने हेतु/ उपाय करने का भरसक प्रयास किया जा रहा जिससे ग्राम मे उनकी प्रसंशा होने लगी है l पेय जल समस्या निराकरण होने पर ग्राम के मोहल्ले वासी द्वारा सरपंच का आभार प्रकट किया गया l उक्त पेय जल सुधार कार्य को करने मे लक्ष्मी मानिकपुरी, संतोष यादव, ग्राम उपसरपंच अभिलाष लोनिया, ग्राम पंच रमेश शानते(टांडिया ), जस प्रजापति, दुर्गेश पटेल (छोटू ) भोज पटेल का मुख्य रूप से सहयोग रहा l

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel