Thursday, March 26, 2026
Home रायपुर पीएससी ने जारी की लिस्ट, आकाश शुक्ला बने डिप्टी कलेक्टर.

पीएससी ने जारी की लिस्ट, आकाश शुक्ला बने डिप्टी कलेक्टर.

आकाश ने हाल ही में जारी UPSC में IPS भी बने हैं.


रायपुर 29 अक्टूबर 2021। सीजी पीएससी का परिणाम जारी कर दिया गया है। पीएससी 2020 के लिए 21 सेवाओं के लिए कुल 175 पदों के लिए विज्ञापन जारी किये गये थे। प्रारंभिक परीक्षा 14 फरवरी को हुई थी, जिसमें कुल 2763 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे। मुख्य परीक्षा जुलाई में हुई, जिसमें इंटरव्यू के लिए 522 विद्यार्थियों का चयन किया गया। 522 अभ्यर्थियों में से 12 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 510 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू हा, जिसके आधार पर रिजल्ट जारी किया गया।

मेरिट सूची में आस्था बोरकर पहले स्थान पर रही, जबकि आकाश शुक्ला दूसरे और शिल्पा देवांगन तीसरे स्थान पर रही। चौथे स्थान पर मिसा कोसले और पांचवे में आशुतोष कुमार देवांगन रहे।

Advertisement Carousel