Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा शनिवार शाम को नहीं की जा सकेगी जलापूर्ति

शनिवार शाम को नहीं की जा सकेगी जलापूर्ति

कोरबा (खटपट न्यूज)| निगम के कोहड़िया स्थित जलउपचार संयंत्र के आवश्यक मरम्मत व संधारण कार्य एवं सैम्पवेल की सफाई के परिणाम स्वरूप 30 अक्टूबर शनिवार शाम को निगम द्वारा की जाने वाली नियमित जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। इसी प्रकार 31 अक्टूबर रविवार को आंशिक जलापूर्ति ही संभव हो सकेगी।
        यहांॅ उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम कोरबा का जलउपचार संयंत्र एवं सैम्पवेल कोहड़िया में स्थित है, समय-समय पर आवश्यकता को देखते हुए सैम्पवेल की सफाई एवं जल उपचार संयंत्र के मरम्मत संधारण का कार्य निगम द्वारा कराया जाता है, विशेषकर वर्षा ऋतु के पश्चात यह कार्य और अधिक आवश्यक हो जाता है। इसी कड़ी में 30 अक्टूबर को निगम द्वारा सैम्पवेल की सफाई व जल उपचार संयंत्र  के संधारण का कार्य संपादित कराया जाएगा, जिसके परिणाम स्वरूप कोरबा शहर एवं बालको क्षेत्र में 30 अक्टूबर शनिवार को शाम के समय जलापूर्ति बाधित रहेगी, वहीं 31 अक्टूबर रविवार को आंशिक जलापूर्ति या देर से जलापूर्ति की जा सकेगी। नगर निगम कोरबा द्वारा उपभोक्ताओं व आमनागरिकों को जलापूर्ति  बाधित होने से उत्पन्न होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है। 

Advertisement Carousel