Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा ट्रेन से टकराया व्यवसायी, एसपी तुरन्त लेकर पहुंचे अस्पताल

ट्रेन से टकराया व्यवसायी, एसपी तुरन्त लेकर पहुंचे अस्पताल

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा शहर की ओर जाने वाले संजय नगर-स्टेशन मार्ग पर बन्द रेलवे फाटक को पार करना जानलेवा साबित हुआ। आज शाम के वक्त बंद फाटक से निकलने की कोशिश कर रहा एक दुग्ध व्यवसायी ट्रेन की चपेट में आ गया। उसे तड़पता देख गेट पर मौजूद लोग सकते में आ गए लेकिन गेट खुलने का इंतजार कर रहे कोरबा एसपी भोजराम पटेल ने तत्काल घायल को अपनी गाड़ी में डलवाया और उसे लेकर तीव्र गति से अस्पताल की ओर रवाना हुए। बताया जा रहा है की घायल अस्पताल पहुंच भी गया लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। मृतक गोकुल नगर निवासी था और सोनू शर्मा बताया जा रहा है। बहरहाल इस दुःखद घटना ने इस बात पर जोर दिया है कि रेलवे फाटक बन्द रहने के दौरान पार करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने रेलवे प्रशासन को हर सम्भव उपाय करने चाहिए। क्रासिंग पर जाली वाले फाटक लगाने की जरूरत के साथ ही यह भी जरूरी है कि काफी देर पहले से फाटक को बन्द न रखा जाए।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel