कोरबा-कटघोरा(खटपट न्यूज़)। कटघोरा मध्य क्षेत्र में संचालित एक शासकीय उचित मूल्य की दुकान में एक उपभोक्ता ने शासन द्वारा प्रदान किए जा रहे चना के पैकेट को खराब बताकर बदलने के लिए हंगामा कर दिया। संचालक ने उसे जब इस बारे में समझाया तो वह अपने महिला परिजन को ले आया जिसके द्वारा दुकान में बेवजह हंगामा खड़ा किया गया। हालांकि इस दौरान थोड़ी बहुत बहस बाजी भी हुई लेकिन संचालक ने सद्भावना दिखाते हुए चना के पैकेट को बदल कर दूसरा पैकेट हितग्राही को थमाया और मामला शांत हुआ। बता दें कि इस बात को लेकर कुछ अफवाहें भी इस कदर फैला दी गई थी कि दुकान संचालक के साथ महिला ने मारपीट की है जबकि संचालक और आसपास के लोगों के बताए अनुसार ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और ना ही उसने किसी तरह की अभद्रता की है। इस दुकान के किसी हितग्राही को किसी भी तरह की शिकायत नहीं होना संचालक ने बताया है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)















