
आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि भगवान भगवान राम के वंशज आज भी जिंदा हैं। अयोध्या में जन्मे राम का इतिहास हर किसी को मालूम है। लेकिन ये बात शायद ही किसी को मालूम हो कि सदियों बाद भी भगवान राम के वंशज आज भी जिंदा हैं। रामायण के अनुसार, रामजी को अपनी सौतेली मां के वचन के कारण 14 वर्षों का वनवास काटना पड़ा था। 14 वर्षों के वनवास और रावण का वध करने के बाद भगवान राम अयोध्या लौट आये और वहां के राजा बने। लेकिन, इसके बाद की कहानी शायद ही किसी को मालूम हो। इसी बीच एक राज घराने ने खुद को भगवान राम का वंशज होने का दावा किया है।
महारानी पद्मिनी देवी ने किया राम का वंशज होने का दावा.

भगवान राम के वंशज आज भी जिंदा हैं। इसका दावा पिछले दिनों जयपुर की महारानी पद्मिनी देवी ने एक अंग्रेजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में किया है। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने जो कहा उसकी वजह से काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, जयपुर के राजघराना की महारानी पद्मिनी देवी ने एक अंग्रेजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनका परिवार भगवान श्रीराम के बेटे कुश के परिवार का वंशज हैं। रानी पद्यिनी के मुताबिक, उनके पति भवानी सिंह कुश के 309 वें वंशज थे।
क्या है इस राजघराने का इतिहास
इस राजघराने के इतिहास की बात करें तो 21 अगस्त 1912 को जन्मे महाराजा मानसिंह ने तीन शादियां की थी। मानसिंह की पहली पत्नी का नाम मरुधर कंवर, दूसरी पत्नी का नाम मरुधर कंवर यानि अपनी पहली पत्नी की भतीजी किशोर कंवर था। मानसिंह ने तीसरी शादी गायत्री देवी से की थी। महाराजा मानसिंह और उनकी पहली पत्नी मरुधर कंवर के बेटे का नाम भवानी सिंह था। भवानी सिंह की शादी राजकुमारी पद्मिनी से हुई थी। महारानी पद्यिनी ने ही ये दावा किया है कि उनका परिवार भगवान राम का वंशज है।














