Thursday, March 26, 2026
Home रायपुर दिल्ली में 10 दिन से डटे छत्‍तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंहदेव….!

दिल्ली में 10 दिन से डटे छत्‍तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंहदेव….!

छत्‍तीसगढ़ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बीते सोमवार से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं, लेकिन उनकी अब तक आलाकमान से मुलाकात नहीं हो पाई है। ऐसे में सिंहदेव अब रायपुर लौटने की तैयारी में हैं। हालांकि उनके करीबी सूत्रों का दावा है कि सिंहदेव की राष्ट्रीय महासचिव केसी वेण्ाुगोपाल और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से फोन पर चर्चा हुई है। चूंकि राज्य में गुरुवार से राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव शुरू हो रहा है। साथ ही राज्य स्थापना दिवस भी है। इसी वजह से सिंहदेव आ रहे हैं।बता दें कि सिंहदेव 16 अक्टूबर की रात में यहां से दिल्ली गए थे।

उसी दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होकर रायपुर लौटे थे। दिल्ली जाने से पहले सिंहदेव ने कहा कि एक-दो दिन वहां रुकने का कार्यक्रम है। इस दौरान पार्टी के किसी नेता से मुलाकात हो सकी तो जरूर कोशिश करुंगा। अलगे ही दिन सरगुजा के सरकारी अस्पताल में नवजात बच्चों की मौत की घटना के बाद सिंहदेव को रविवार को लौटना पड़ा, लेकिन फिर सोमवार को दिल्ली चले गए

Advertisement Carousel