Thursday, March 26, 2026
Home Uncategorized अब अश्लील गाना बजाया तो जुर्माना 5 हजार, बजवाने वाले का बहिष्कार

अब अश्लील गाना बजाया तो जुर्माना 5 हजार, बजवाने वाले का बहिष्कार

फाइल फोटो

कोरबा(खटपट न्यूज़)। अब अश्लील गाना बजाया तो 5 हजार रुपये जुर्माना देना होगा। ऐसा गाना बजवाने वाले का बहिष्कार कर दिया जाएगा। यह निर्णय डिस्ट्रिक्ट साउंड एंड लाइट एसोसिएशन कोरबा के द्वारा लिया गया है कि किसी भी धार्मिक आयोजन में चाहे वो विसर्जन का कार्य हो या अन्य धार्मिक आयोजन हो, उसमें मोबाइल डीजे या डीजे द्वारा किसी भी प्रकार का अश्लील गाना नहीं बजाया जाएगा। धार्मिक संस्कृति को आहत पहुंचाने वाले किसी भी तरह का गाना नहीं चलाया जाएगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आम जनता से भी निवेदन किया है कि किसी भी डीजे वाले से इस तरह के गाने की फरमाइश न करें क्योंकि कोई भी डीजे वाला अपनी मर्जी से यह सब नहीं करता है। अगर किसी भी डीजे में इस तरह के गाने बजाते पाए गए तो एसोसिएशन की ओर से 5 हजार रुपए का अर्थदण्ड लगाया जाएगा। साथ ही जिस आयोजक समिति के कहने पर किसी तरह का अश्लील गाना बजाया जाएगा, उस आयोजक समिति का भी एसोसिएशन द्वारा बहिष्कार कर दिया जाएगा और आगे उन्हें किसी भी आयोजन के लिए डीजे नहीं मिलेगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम सिंह, सचिव सुनील चौहान एवं कोषाध्यक्ष प्रवेश अग्रवाल ने सभी डीजे संचालकों से इस निर्देश का सख्ती से पालन करने/कराने का आग्रह किया है।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel