Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा जयभगवान मित्तल का निधन, नगर में शोक की लहर

जयभगवान मित्तल का निधन, नगर में शोक की लहर


कोरबा(खटपट न्यूज़)। नगर के प्रतिष्ठित नागरिक गुप्ता गली निवासी जयभगवान मित्तल का आकस्मिक दुःखद निधन आज गुरुवार सुबह हो गया। वे वरिष्ठ पत्रकार व कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य वेद प्रकाश मित्तल एवं गोविंद मित्तल के बड़े भाई एवं राजेश मित्तल के पिता थे। उनके निधन की खबर से नगर व शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 2 बजे गुप्ता गली मेन रोड , कोरबा स्थित निवास स्थान से मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। उन्हें मोतीसगर पारा के मुक्तिधाम में अंतिम विदाई दी जाएगी।

Advertisement Carousel