Monday, March 23, 2026
Home कोरबा ऊर्जाधानी में मनी ईद-मिलादुन्नबी, युवाओं ने निकाली बाइक रैली

ऊर्जाधानी में मनी ईद-मिलादुन्नबी, युवाओं ने निकाली बाइक रैली

कोरबा(खटपट न्यूज़)। मुस्लिम समुदाय के द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का पैदाइशी दिन मंगलवार को ऊर्जाधानी में भी धूमधाम से शांतिपूर्वक मनाया गया। पैगंबर साहब का पैदाईशी दिन कौमी मानवता दिवस के रूप में समुदाय के द्वारा मनाया जाता है। आज सुबह मस्जिदों में नमाज अता की गई, तकरीर हुए और इमाम के हाथों परचम कुशाई की रस्म निभाई गई। लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। फातिहा पढ़ी गई और घरों-घर मीठा बनाकर ईद की खुशियां बांटी गई। इस मुबारक मौके पर मुस्लिम समाज के युवाओं के द्वारा सुबह के वक्त बाइक रैली निकाली गई जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए संपन्न हुई।

समाज के बड़े, बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं ने भी एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का पैदाइशी दिन मनाया। दीगर धर्म और समाज के लोगों ने भी मुस्लिम समाज के अपने अजीज लोगो को मुबारकबाद दी। बता दें कि पैगंबर साहब का जन्मदिन मनाने की तैयारियां पिछले कई दिनों से मुस्लिम समुदाय के युवाओं द्वारा की जा रही थी। विद्युत बल्ब से शहर को सजाया गया और खासकर युवाओं में इस दिवस को लेकर खासा उत्साह रहा।

रौशनी से नहाया शहर

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel