Wednesday, August 26, 2026
Home कोरबा कोरबा में कोरोना के सर्वाधिक संक्रमित मरीज मिले, देखें आंकड़ा

कोरबा में कोरोना के सर्वाधिक संक्रमित मरीज मिले, देखें आंकड़ा

रायपुर/कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले में महीने बाद रविवार को सबसे ज्यादा केस आये हैं। कोरबा में आज सर्वाधिक 7 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। दुर्ग में 2, जबकि राजनांदगांव में 1, बिलासपुर में 1, रायगढ़ में 1, जशपुर में 1 और दंतेवाड़ा में 1 केस मिले हैं। रायपुर में आज काफी दिनों बाद एक भी मरीज नहीं मिले हैं।
प्रदेश में आज 17 अक्टूबर को कुल 16 मरीज मिले हैं, जबकि 14 स्वस्थ्य हुए हैं। अब प्रदेश में कुल एक्टिव केस 183 रह गये हैं।

Advertisement Carousel