Monday, March 23, 2026
Home कोरबा वक्फ बोर्ड का निर्देश निंदनीय, ईद पर जुलूस निकालने की अनुमति दे...

वक्फ बोर्ड का निर्देश निंदनीय, ईद पर जुलूस निकालने की अनुमति दे राज्य सरकार : मो. न्याज

कोरबा(खटपट न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक मो.न्याज नूर आरबी ने छत्तीसगढ़ सरकार से आग्रह किया है कि वह मुस्लिम समाज के सबसे बड़े त्यौहार ईद-मिलादुन्नबी पर निकलने वाले जुलूस, जलसा व अन्य सामाजिक कार्यक्रम के लिए पहले जैसी व्यवस्था बनाने जिला प्रशासन को आदेश जारी करे।

आईसीएच में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री आरबी ने कहा कि राज्य वक्फ बोर्ड का कार्य वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की निगरानी करना है न कि मुस्लिम समाज की ठेकेदारी करना। राज्य वक्फ बोर्ड के द्वारा प्रशासन को भ्रम में रखते हुए दिया गया निर्देश निंदनीय है। कोरोना काल की समाप्ति के बाद देश और प्रदेश के विभिन्न तीज-त्यौहार सौहार्द्रपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। मुस्लिम समाज वर्ष भर में एक मात्र जुलूस निकालता है जिसमें कोविड बढ़ने की संभावना जताते हुए वक्फ  बोर्ड का आदेश से मुस्लिम समाज में रोष व्याप्त है। मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार द्वारा सभी 52 जिलों में जुलूस निकालने की अनुमति दी गई है किन्तु छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जो मुस्लिम समाज का हमदर्द बनती है, उसने प्रतिबंध लगाकर दोहरे चित्र को उजागर किया है। न्याज नूर आरबी ने ईद-मिलादुन्नबी पर जुलूस, जलसा की अनुमति देने हेतु प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया है। चर्चा के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष सैय्यद फिरोज भी उपस्थित रहे।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel