
कोरबा(खटपट न्यूज़)। प्रदेश के राजस्व मंत्री कोरबा क्षेत्र के विधायक जयसिंह अग्रवाल ने अपने निवास क्षेत्र नगर पालिक निगम के वार्ड 4 देवांगन पारा पुरानी बस्ती में 116.36 लाख के नवनिर्मित गार्डन का लोकार्पण किया। मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल द्वारा महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, पार्षद एवं जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, शहर अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान, वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीकांत बुधिया, पूर्व पार्षद मनीष शर्मा, संतोष राठौर, एल्डरमैन सनन्द दास दीवान, बच्चु लाल मख्वानी, एस मूर्ति, वार्ड 11 के पार्षद दिनेश सोनी,वरिष्ठ नागरिक एडी दीवान गुरुजी, किशनचंद दावड़ा, रश्मि सिंह, रवि खूंटे की उपस्थिति में फीता काटा गया।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि वे आज अपने आपको ग़ैरवान्वित महसूस कर रहे हैं। जब इस गार्डन की बात आई तो बहुत लोगों ने विरोध किया। पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल के कार्यकाल में पार्षद मनीष शर्मा के प्रयास से इसकी स्वीकृति हुई और सभी रुकावटों को दूर करके आज सुसज्जित गार्डन का निर्माण हुआ। यह मेरे अपने वार्ड का गार्डन है और विरोध करने वालों को भी अच्छा लगेगा। हमने यहां हो रहे अतिक्रमण को रोककर वार्डवासियों की सुविधा के लिए काम किया। यह गार्डन बन जाने से बच्चों-बूढ़ों, महिलाओं के लिए आराम से कुछ पल बिताने का बेहतर स्थान मिल गया है। राजस्व मंत्री ने कहा कि इस वार्ड में एक भी समस्या बाकी नहीं रहेगी। इस वार्ड में हर तरह की जन सुविधा के काम किये गए हैं और आगे भी किये जायेंगे। कोरबा का विकास इसी पुरानी बस्ती से शुरू हुआ है, और इसी बस्ती से कोरबा की पहचान विश्व में है। पुरानी बस्ती से हसदेव नदी पर रपटा बनेगा। कोरबा का पैसा कोरबा के विकास में खर्च किया जाएगा। पार्षद सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल के आग्रह पर वार्ड में एक सामुदायिक भवन के लिए पूर्व घोषित 5 लाख की राशि को बढ़ाते हुए 10 लाख रुपये और देने की घोषणा की।
इससे पहले पार्षद सुरेन्द्र प्रताप ने वार्ड में किए गए और होने वाले कार्यों की जानकारी दी। गार्डन एवं निकट स्थित मुक्तिधाम की सुरक्षा व देखरेख के लिए चौकीदार की मांग रखी। वार्ड के अस्पताल में एक चिकित्सक बैठने से मरीज़ों को मिल रहे लाभ के लिए राजस्व मंत्री का आभार जताया। अंत मे पूर्व पार्षद मनीष शर्मा ने आभार ज्ञापित किया। इस दौरान श्रीमती श्वेता गुप्ता ने गार्डन में योग क्लास के लिए सहयोग करने की बात कही जिसका सबने स्वागत किया।
इस अवसर पर एल्डरमैन आरिफ खान, एस मूर्ति, वार्ड के वरिष्ठ नागरिकअशोक क्षत्रिय, मुकुन्द सिंह ठाकुर, प्रफुल्ल सोनी, अधिवक्ता रामचंद्र राजवाड़े, सीताराम देवांगन, रवि पी सिंह, हाजी इकबाल दयाला, शाहिदा कुरैशी, समीम बानो, शकीना बेगम, रंगलाल देवांगन, किरण श्रीवास, इंद्रकुमार बघेल, राजेंद्र मंडल, युवा नेता भुनेश्वर राज, राजूलाल सोनी, ज्योतिदास दीवान, सुभाष गुप्ता, अनिकेत बेरीवाल, अमर जायसवाल, वार्ड अध्यक्ष राकेश देवांगन, महेन्द्र देवांगन,आबिद अली, शाहिद खान, मोहसिन खान, मणिशंकर चौहान, सागर चौहान सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
0 स्व.विजय शर्मा के नाम पर हो गार्डन:दीवान
आयोजन स्थल पर एल्डरमैन सनन्द दास दीवान, सेवानिवृत्त व्याख्याता एडी दीवान ने राजस्व मंत्री को ज्ञापन सौंपकर उक्त गार्डन का नामकरण वरिष्ठ पत्रकार रहे स्व.विजय शर्मा के नाम पर किये जाने की मांग रखी। वार्ड 4 में रहकर स्व.विजय शर्मा ने अपने जीवन के अनेक वर्ष कोरबा में पत्रकारिता करते हुए बिताए। उनके नाम पर उद्यान किया जाना उन्हें श्रद्धांजलि होगी।राजस्व मंत्री ने मांग पर आश्वस्त किया है।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)















