कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिले में सभी किस्म के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में रविवार को रामपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सीएसईबी कालोनी में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने उपरांत थाना प्रभारी कोतवाली सनत सोनवानी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी एसआई मयंक मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर दबिश दी गई।

कालोनी में जुआ खेलते सरोज कुमार राठौर पिता स्व.जे.एल. राठौर 43 वर्ष एम.पी. नगर, सुरेश क्रिस्टोफर पिता डी.जे. क्रिस्टोफर सीएसईबी कालोनी एन.ई. 110, विकास अग्रवाल पिता आर. के. अग्रवाल 33 वर्ष इंदिरा व्यवसायिक परिसर, विभोर अग्रवाल पिता आर. के अग्रवाल 36 वर्ष पुराना बस स्टैण्ड, शेखर साहू पिता एच.पी. साहू 28 वर्ष सेक्टर 05 बालको हार-जीत का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेलते मिले। सुरेश क्रिस्टोफर ओलम्पिक संघ के सचिव हैं। आरोपियों के पास से कुल रकम 32 हजार 100 रुपये एवं 52 पत्ती ताश, एक बोरी फट्टी व जुआ स्थल से 1. एक मारुती एसक्रास सफेद रंग की कार क्रमांक सीजी 12 बी.सी. 1489 2. एक सिल्वर कलर की आई-10 कार क्रमांक सीजी 12 ए.एन. 2504 3. मोटर सायकल एक्टीवा चाकलेटी कलर की क्रमांक सीजी 11 ए.एन. 8672 4. मोटर सायकल ड्रीम युगा सीजी 12 ए.के. 1878 काले रंग की 5. एक हीरो होण्डा एवीयेटर क्रमांक सीजी 12 ए.सी. 8626 जप्त किया गया। आरोपियो के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी, प्रधान आरक्षक रंजन देवांगन, आरक्षक राकेश कर्ष, संदीप भगत, जितेंद्र सोनी, कृष्णा पटेल,सलीप खलखो, शैलेन्द्र सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रभारी मयंक मिश्रा ने कहा है कि भविष्य मे भी रामपुर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियो पर प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)















