कोरबा (खटपट न्यूज)।गेवरा खदान से 10 जेरिकेन में भरे 350 लीटर डीजल जब्त किए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि बीती रात कुछ डीजल चोर दीपका खदान में घुसे हुए थे जो वाहनों से डीजल चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। 10 जेरिकेन में डीजल भरकर वे भागने की फिराक में थे लेकिन सीआईएसएफ जवानों ने पेट्रोलिंग के दौरान उनके मनसूबे पर पानी फेर दिया। सीआईएसएफ के जवानों को देखकर डीजल चोर मौके पर ही जेरिकेन छोड़कर भाग निकले। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से डीजल चोरों की सक्रियता खदान क्षेत्र में बढ़ गई है जो बेखौफ होकर खदानों से डीजल चुराकर उसे सस्ते दामों में बेच रहे हैं। डीजल चोरों द्वारा पुलिस की नाक के नीचे चोरी का अंजाम दिया जा रहा है। बावजूद इसके पुलिस उन पर नकेल नहीं कस पा रही है। बताया जा रहा है कि मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई है।
शिवरीनारायण में 25 अक्टूबर को भव्य दशहरा मिलन समारोह एवं शरद...
परमपूज्य सदगुरु श्री ऋतेश्वर जी के पावन सान्निध्य में दिव्य महाआरती, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विशेष महाप्रसादम का होगा आयोजनशिवरीनारायण। धार्मिक एवं आध्यात्मिक नगरी शिवरीनारायण...

















