Friday, March 27, 2026
Home कोरबा पुलिस के लिए जनता का सहयोग और सामंजस्य बहुत जरूरी

पुलिस के लिए जनता का सहयोग और सामंजस्य बहुत जरूरी

0 ख़ाकी के रंग संगी-संगिनी के संग कार्यक्रम में बांटे हेलमेट, किया सम्मान
कोरबा(खटपट न्यूज़)। जनता और पुलिस के बीच बेहतर सम्बंध स्थापित करने के लिए पूर्व में ख़ाकी के रंग-स्कूल के संग कार्यक्रम के बाद अब ख़ाकी के रंग संगी-संगिनी के संग कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा की गई है। इस कड़ी में शुक्रवार को उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम सरगबुंदिया स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ख़ाकी के रंग संगी-संगिनी के संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती रानू साहू, कार्यक्रम अध्यक्ष एसपी भोजराम पटेल, विशिष्ट अतिथि सीएसपी योगेश साहू, डीएसपी शेरबहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गोदावरी राठौर, जनपद से श्रीमती सरिता कँवर, श्रीमती धनेश्वरी कँवर, श्रीमती रीना सिदार, प्रदीप राठौर, मयूर पारिख, रोहतास अग्रवाल, श्रीमती अनुराधा तंवर, शोभराज साहू, प्राचार्य कृष्णा साहू, विद्यार्थी ग्रामीण शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत कर्मा नृत्य, आरती एवं पुष्प वर्षा कर किया गया। कलेक्टर ने पुलिस के इस कार्यक्रम की सराहना कर लोगों को पुलिस के साथ सहयोग और सामंजस्य बनाकर काम करने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपने गाँव के सभी बुजुर्गों का आदर-सम्मान करना चाहिये। लोगों को हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाना चाहिये क्योंकि जीवन की सुरक्षा ज़रूरी है। नारी शक्ति का सम्मान करना चाहिये। बालिका पढ़ती है तो एक नहीं बल्कि दो परिवार का विकास करती है। सफल आयोजन के लिए उरगा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक एवं स्टाफ को सराहा तथा प्रभारी को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में 300 वृद्धजनों को शाल-श्रीफल से सम्मानित किया गया। 500 लोगों को हेलमेट बांटे गए एवं स्कूल के अंतरराष्ट्रीय स्तर के 19 खिलाड़ियों को मेडल से सम्मान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से नशा छोड़ने जागरुक किया गया।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel