
कोरबा (खटपट न्यूज़)। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल एवं प्रांतीय प्रभारी लेखराज अग्रवाल राष्ट्रीय महामंत्री की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल द्वारा कोरबा के युवा अधिवक्ता सौरभ अग्रवाल को प्रदेश विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। लालूराम टीपी नगर निवासी अधिवक्ता सौरभ को यह जिम्मेदारी दिए जाने पर अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के पदाधिकारी व सदस्यों एवं समाज की ओर से शुभकामनाएं दी गई हैं। सौरभ अग्रवाल कोरबा जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता एल एन अग्रवाल के पुत्र हैं।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)















