Friday, March 27, 2026
Home कोरबा नि:शुल्क ब्लड शुगर चेकअप कैम्प 29 को

नि:शुल्क ब्लड शुगर चेकअप कैम्प 29 को

कोरबा (खटपट न्यूज)। रोटरी इंटरनेशनल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर मेहता द्वारा पूरे दुनिया में रोटरी इंटरनेशनल के माध्यम से एक दिवसीय ब्लड शुगर चेकअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर मेहता द्वारा रोटरी इंटरनेशनल के माध्यम से पूरे दुनिया में एक दिवसीय ब्लड शुगर चेकअप कैंप जिसमें भारत में 10 लाख लोगों जांच किया जायेगा। इसका आयोजन हर शहर में रोटरी क्लब के माध्यम से किया जा रहा है। इसके तहत रोटरी क्लब कोरबा भी 29 सितंबर को एक दिवसीय ब्लड शुगर कैंप का आयोजन पुराना बस स्टैंड में सुबह 11 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल ने बताया कोरबा में कुल 500 लोगों का टेस्टिंग किट रोटरी इंटरनेशनल के माध्यम से आया है। यह चेकअप कैंप कोरबा में भी किया जाना तय हुआ है। आम जनता से अपील है ज्यादा से ज्यादा लोग अपना चेकअप करवाएं और लाभ लें यह कैंप पूरी तरह से नि:शुल्क होगा। उपरोक्त जानकारी क्लब के मीडिया प्रभारी पारस जैन ने दी है।

Advertisement Carousel