Friday, March 27, 2026
Home रायपुर पांच आईएएस अफसरों का तबादला, कोरबा सीईओ कुंदन कलेक्टर नियुक्त

पांच आईएएस अफसरों का तबादला, कोरबा सीईओ कुंदन कलेक्टर नियुक्त

रायपुर (खटपट न्यूज)। राज्य सरकार ने सोमवार को पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है इनमें जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे को मंत्रालय में शिफ्ट करते हुए विशेष सचिव, जल संसाधन विभाग नियुक्त किया गया है. वहीं बीजापुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल को जशपुर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। कोरबा के जिला पंचायत सीईओ कुंदन कुमार को बलरामपुर-रामानुजगंज कलेक्टर का प्रभार दिया गया है।

Advertisement Carousel