कोविड-19 में जनता और शासन के बीच सेतु का कार्य कर रहे हैं पत्रकार, जताया आभार

भोपाल। सीएम श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के पत्रकारगण मौजूदा कोरोना संकट के दौरान अपनी जान जोखिम में रखकर समाचारों एवं सूचनाओं के संप्रेषण के माध्यम से जनता और शासन के बीच सेतु का कार्य कर रहे हैं। वे अपनी सकारात्मक खबरों के माध्यम से जनता का मनोबल बढ़ा रहे हैं। वे पत्रकारिता के उच्च मानदंडों का पालन कर जनता की लगातार सेवा कर रहे हैं, कहते हुए श्री चौहान ने आभार व्यक्त किया। साथ ही आशा व्यक्त किया कि पत्रकारगण आगे भी इसी प्रकार जनता का हौसला बढ़ाते रहेंगे। श्री चौहान मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालयों के पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान सचिव जनसंपर्क श्री पी. नरहरि और संचालक जनसंपर्क श्री ओपी श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Advertisement Carousel