Friday, March 27, 2026
Home कोरबा चिमनी हादसे के मजदूर योद्धाओं को युंका ने दी श्रद्धांजलि

चिमनी हादसे के मजदूर योद्धाओं को युंका ने दी श्रद्धांजलि

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के बालकोनगर में 23 सितंबर 2009 को हुए दर्दनाक चिमनी हादसे में शहीद हुएश्रम वीरों को जिला युवा कांग्रेस के तत्वाधान में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में एवं युवा कांग्रेसी नेता शहजाद अहमद खान के मार्गदर्शन में क्षेत्र के विकास में सहयोग कर रहे श्रम वीरो को जिनकी मृत्यु चिमनी हादसे में हुई थी उन्हें माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सभी लोगों ने मिलकर दिवंगत श्रम वीरों की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से दुआ की। भारत एल्युमिनियम कंपनी संयंत्र में लाए गए पुनः नवनिर्मित प्रोजेक्ट में किसी प्रकार की कोई दुर्घटना ना हो इसके लिए भगवान से प्रार्थना भी की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला महासचिव प्रमोद मानिकपुरी, युवा नेता नौशाद अहमद खान, लेखराज राजपूत, राकेश साहनी, कार्तिक शाह, राज मानिकपुरी, उमेश दास,तथा महिला शक्ति में नंदनी पाठक , कांति गुप्ता, उषा सोनी, अनीता चंद्रा एवं अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel