
कोरबा-करतला(खटपट न्यूज़)। । विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत दादरकला में पंचायती राज व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। पंचायत सचिव के नदारत रहने से ग्राम के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। गांव में खाद्यान्न वितरण आम तौर पर माह के प्रथम सप्ताह में ही शुरू हो जाता है परंतु सचिव के मुख्यालय से नदारद रहने से खाद्यान्न वितरण ग्रामीणों को अब तक नही हो सका है। वही राज्य सरकार की महत्वपूर्ण राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत आवेदन लेकर ग्रामीण पंचायत भवन के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार सचिव ज्यादातर समय पर नदारद रहते है जिससे ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी भटकना पड़ रहा है। पंचायत सचिव श्रीमती अर्चना भारद्वाज की पंचायत कार्यो में रूचि नही लेने से ग्रामीणों के कार्य प्रभावित हो रहे है वहीँ खाद्यान्न जैसे महत्वपूर्ण योजना का लाभ भी ग्रामीणों को नही मिल रहा है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। इस मामले में सचिव श्रीमती अर्चना भारद्वाज का कहना है कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का 15 फार्म तहसील कार्यालय में जमा कर चुकी हूँ। खाद्यान्न वितरण में देरी होने का कारण पूरा खाद्यान्न सामाग्री नहीं आ पाया था, इसीलिए वितरण में देरी हो रही है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)















