Friday, March 27, 2026
Home कोरबा बांगो-दर्री बांध छलका, नदियाँ उफान पर, निचली बस्तियों में भरा पानी

बांगो-दर्री बांध छलका, नदियाँ उफान पर, निचली बस्तियों में भरा पानी

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही झमाझम बारिश से सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं। हसदेव बांध लबालब हो गया है। जिसके चलते 24 घंटे के भीतर दो बार बांध का गेट खोलना पड़ा। बांगो बांध में भी 95 फीसदी जल भराव हो गया है।

नदी-नाले उफान पर होने के कारण निचली बस्तियों में पानी भर गया है। इस बार भी हसदेव नदी के किनारे बसे सीतामणी की बस्तियों में पानी भर गया है। लोग अपने सामानों को सुरक्षित निकालने की क़वायद करते रहे। समय रहते सुरक्षित ठिकानों पर शरण नहीं लेने के कारण मुसीबत बढ़ गई है। सूचना के कई घण्टे बाद राहत की बातें सामने आ रही हैं जो नाकाफी हैं।

बारिश को लेकर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी है। कोरबा में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। पाली, पोड़ी उपरोड़ा और ऊपरी इलाके में हो रही झमाझम बारिश का सीधा असर निचले क्षेत्रो में देखने को मिल रहा है। जिले के कमोबेश सभी नदी-नाले उफान पर है। हसदेव बराज की खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। इस कारण बुधवार की तड़के हसदेव बांध का एक गेट 12 फिट तक खोलना पड़ा था। वही 24 घण्टे के भीतर ही दूसरा गेट भी खोलना पड़ा है। गुरुवार की सुबह करीब 7.45 बजे हसदेव बराज का 12 और 7 नंबर गेट 12-12 फिट तक खोला गया है। दोनों गेट से करीब साढ़े 32 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे हसदेव उफान पर है। हालांकि प्रशाषन द्वारा निचली बस्तियों में रहने वालो को अलर्ट रहने की हिदायत दे दी गई है।
0 छलकने की कगार पर बांगो बांध

मानसून ने जाते जाते आफत बन कर बरस रहा है। लगातार हो रही बारिश से पूरा जिला पानी-पानी हो गया है। आफत इसलिए भी बड़ी है क्यो की जिले के दोनों बांध खतरे के निशान के करीब है। हसदेव बराज के दो गेट खोल दिये गए है वही मिनीमाता बांगो बांध भी छलकने के कगार पर है। बताया जा रहा है कि बांगो बांध में 95 फीसदी तक लबालब हो चुका है। ऐसे में पानी छोड़े जाने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। बताया जा रहा कि मध्यांतर 12 बजे के बाद बांगो से करीब 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। जो दोपहर-रात तक हसदेव बराज में पहुचने की सम्भावना है।
0 पिछले वर्ष की तुलना में 690.4 मिलीमीटर अधिक बारिश
कोरबा में अब तक कुल 9324.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 690.4 मिलीमीटर अधिक बारिश हुई है। यानी सामान्य वर्षा की तुलना में 102.2 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। सामान्य वर्षा की तुलना में सर्वाधिक बारिश दर्री इलाके में 142.3 प्रतिशत, कटघोरा में 111.2 प्रतिशत, पोड़ी-उपरोड़ा में 109.9, हरदीबाजार में 104.6, कोरबा में 91 प्रतिशत, पाली में 88.1 प्रतिशत और करतला में 72.3 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel