Friday, March 27, 2026
Home कोरबा शिक्षक लेखराम को स्थानांतरण पर ग्रामीणों ने दी विदाई

शिक्षक लेखराम को स्थानांतरण पर ग्रामीणों ने दी विदाई

कोरबा-करतला (खटपट न्यूज़)।: बच्चों में ज्ञान का प्रकाश फैलाने वाले शिक्षक के स्थानांतरित होने पर ग्रामीणों ने उन्हें विदाई दी । ग्राम पंचायत चिचोली के आश्रित ग्राम तिलाईभांठा में पदस्त शिक्षक लेखराम मरकाम शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारी है जिन्हें जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों ने अन्यत्र स्थानांतरण पर विदाई दी है। श्री मरकाम का वर्ग 2 में चयनित होने पर उनका स्थांतरण अन्यत्र हो गया है जिस कारण आज प्राथमिक शाला तिलाईभांठा से मुक्त हुए। सहज स्वभाव के शिक्षक की सेवा पर छात्र एवं अन्य लोगों ने भावभीनी विदाई देते हुए कहा कि शिक्षक ही जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाता है, जिससे बच्चे अपने जीवन और करियर को सही दिशा में अग्रसर करते हैं।

इस अवसर पर जनपद सदस्य रामप्यारे बिंझवार, सरपंच चंद्रशेखर बिंझवार, शिक्षक गणेशराम देवांगन, वरिष्ठ नागरिक श्रीराम बिंझवार, प्रदीप बिंझवार , हीरासिंह विनोद कुमार, वीर सिंह एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel