Monday, March 23, 2026
Home कोरबा सरपंच की दबंगई, महिला की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज

सरपंच की दबंगई, महिला की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज

कोरबा-उरगा(खटपट न्यूज़)। सुकृता बाई बरेठ पति रामाधार बरेठ 42 वर्ष ग्राम सुखरीकला ने पति के साथ थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुकृता बाई ने बताया कि उसके पति के स्वामित्व की भूमि ग्राम सुखरीखुर्द में खसरा नंबर 79/11 रकबा 10 डिसमिल स्थित है। उक्त भूमि पर मकान व बाड़ी है जिसमें वह सपरिवार निवासरत हैं। उक्त जमीन पर शासन द्वारा शौचालय का निर्माण कराया गया है। उक्त् शौचालय के उसके जमीन के रास्ते को दिनांक 10.09.2021 के 11 बजे ग्राम सरपंच समेलाल के द्वारा जबरदस्ती घेराबंदी कर सुकृता के घर के पीछे दाह गृह बनाया जा रहा है। शौचालय को घेरने से मना करने पर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया है। सुकृता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्यवाही का आग्रह किया है। उरगा पुलिस ने मामले में सुकृता की रिपोर्ट पर समेलाल गोंड़ के विरुद्ध धारा 294, 506 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel