कोरबा(खटपट न्यूज)। युवती से फेसबुक में दोस्ती बढ़ाकर, शादी का झांसा देकर जबरन अनेकों बार संबंध बनाने फिर सिंदूर भरकर छोड़ देने का काम धोखेबाज प्रेमी ने किया। उसके घरवाले पैसा देकर पीछा छुड़ाने की कोशिश में रहे। पंचायत में भी फैसला नहीं हुआ और पुलिस ने भी नहीं सुनी तो अब एसपी से गुहार लगाई गई है।

पीड़िता की शिकायत के अनुसार पिछले वर्ष 2020 में प्रकाश दास पिता चमरा दास पनिका, निवासी ग्राम मांगामार, थाना चौकी चैतमा पाली से फेस बुक में दोस्ती हुआ था। उसके बाद पहला मुलाकात बड़ी मम्मी के गांव में प्रकाश दास के साथ हुआ था। उसके बाद प्रकाश दास ग्राम मांगामार अपने भांची के बर्थडे में ले गया वहां प्रकाश दास ने दो रात रखकर शादी करूंगा कहकर पीड़िता के साथ जबरन संबंध बनाना चाहा तो शादी के बाद ये सब करना कहा लेकिन वह नहीं माना और जबरन सम्बन्ध स्थापित किया। उसके दो तीन दिन बाद प्रकाश दास उसे एक रात ग्राम बिरदा ले गया वहां से रातों रात ग्राम बाता में प्रकाश दास के मामा दिलीप दास ने अपने रिस्ते में नानी के घर उसे व प्रकाश दास को छोड़कर चले गये वहां भी प्रकाश दास ने जबरजस्ती संबंध बनाया । सुबह प्रकाश दास ने पीड़िता को बुआ के ग्राम रामपुर छोड़ दिया। वहां वह पॉच दिन रूकी थी फिर वहां से प्रकाश दास अपने मोटर सायकल में बैठाकर पीड़िता की मौसी के घर ग्राम में छोड़ दिया वहां तीन-चार दिन रूकी थी। उसके बाद पीड़िता की मां उसे अपने घर लेकर गयी। लगभग तीन-चार दिन बाद प्रकाश दास उसे अपने घर ग्राम मांगामार ले गया और उसके रिस्तेदार आकाश दास, लता महंत, भानु कुमारी, श्रीमती खुशबु महंत ने प्रकाश दास से मांग में सिंदुर डालवा कर गले में मंगल सुत्र माला पहना दिया और तुम दोनो का विवाह हो गया है कहकर वे लोग तीन-चार रात प्रकाश दास के साथ एक कमरा में रहने के लिए दिये। वहां भी प्रकाश दास शादी हो गया है कहकर मना करने के बाद भी जबरजस्ती करता रहा। उसके बाद प्रकाश दास और उसके जीजा आकाश दास ने पीड़िता को उसके घर वापस छोड़ दिये। इसी दौरान जुलाई 2021 में सामाजिक विवाह करूंगा कहकर रात करीबन 11 -12 बजे अपने मोटर सायकल में बैठाकर भिलाईबाजार के मैदान लेकर जाता था और वहां शादी करूंगा कहकर जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाता था। मना करने पर शादी करूंगा सब चलता है कहकर बलात्कार करता था। भिलाईबाजार मैदान लेकर जाता था उस समय ग्राम विजयनगर निवासी अरूण चौहान भी रहता था व उसे दूर भेज देता था। जब प्रकाश दास वापस बुलाता था तब वह आता था। और फिर वहां से प्रकाश दास वापस पीड़िता को घर छोड़ देता था। रोज- रोज के जबरजस्ती संबंध से तंग आकर प्रकाश दास से मिलने से मना किया तब प्रकाश दास उसे महंत समाज के समक्ष विवाह करने के लिए 17 जुलाई 2021 को कटघोरा तहसील लेकर गया। वहां प्रकाश दास ने तीन- चार कागजात में हस्ताक्षर करने को कहा तब हस्ताक्षर कर दी थी। उसके बाद वहां से प्रकाश दास ग्राम रेंकी के जीवन मेडिकल मालिक के मकान में ले गया। वहां प्रकाश दास ने समाज में पत्नि बनाकर शादी कर हमेशा खुश रखुंगा कहकर फिर जबरन बलात्कार करता था। जब मैं उसे मना करती तो वह शादी नही करूंगा, नहीं अपनाउंगा कहकर धमकी देता था। धमकी से डरकर उसके जबरन शारीरिक संबंध को मजबूरन सहती थी। दिनांक 23/8/2021 को प्रकाश दास ग्राम रेंकी के मकान में अकेला छोड़कर चला गया और पीड़िता के बहनोई भाई को उसे ले जाने के लिए फोन कर दिया था तब बहनोई भाई उसे ग्राम रेंकी से घर ग्राम ले आया। पीड़िता ने इस घटना के संबंध में परिवार वालों को बताया तब तीन दिन बाद मां, पापा, चाचा, बहनोई भाई एवं अन्य ने प्रकाश दास के घर ग्राम मांगामार जाकर सरपंच के घर में बैठक किया। सरपंच, कोटवारिन एवं 15-20 अन्य ग्राम के लोग थे। उस बैठक मे प्रकाश दास, उसकी मम्मी, पापा और नाना ने कहा की हम लोगों का उंचा जाति है और लड़की पक्ष के लोग गांडा जाति के है व दोनों जाति के बीच बर-विवाह नही होगा। प्रकाश दास के परिवार वाले यह भी कहे कि हम लोग प्रकाश दास और लड़की का विवाह किसी कीमत पर नही कर सकते। इसके लिये हम लड़की पक्ष को पैसा दे सकते है। पीड़िता ने बैठक में पैसा लेने से इंकार कर प्रकाश दास के साथ विवाह करने का निवेदन किया लेकिन वे लोग शादी करने से साफ इंकार कर दिये।
बैठक के मुखिया, सरपंच, पंच लोग यह कहे कि हम लोग इस गंभीर मामले का निराकरण नही कर सकते, थाना वाले निराकरण करेगा। बैठक के दो दिन बाद दिनांक 02/9/2021 को पीड़ित अपने बहनोई भाई और अरुण के साथ प्रकाश दास के घर पुनः गई लेकिन वहां प्रकाश दास और उसके घर वालों ने देखकर दरवाजा बंद कर लिये। उसके बाद सभी लोग वापस आ गये। 03/9/2021 को पुलिस चौकी हरदीबाजार में शिकायत किए व 05/9/ 2021 को हरदीबाजार चौकी गयी तब वहां के पुलिस।अधिकारी के द्वारा शिकायत को दीपका थाना भेज दिए हैं, की जानकारी दिया गया लेकिन आज
दिनांक तक प्रकाश दास के विरूद्ध कार्यवाही नही हुआ है। इसलिये यह
आवेदन पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल को पीड़िता ने दिया है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)















