Tuesday, May 26, 2026
Home रायपुर नवा रायपुर के एनजीओ संचालक पर लगा दुष्कर्म का आरोप

नवा रायपुर के एनजीओ संचालक पर लगा दुष्कर्म का आरोप

रायपुर. 

नवा रायपुर की एक संस्था के संचालक पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। इसी इलाके में बने सेक्टर में रहने वाली महिला ने राखी थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला का आरोप है कि लार्ड बुद्धा फाउंडेशन एनजीओ के संचालक हिमाद्रि बरुवा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला इसी एनजीओ  में काम करती थी। करीब 8 महीने से आरोपी महिला का यौन शोषण कर रहा था। 

राखी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, महिला ने पहले भी हिमाद्रि के खिलाफ शिकायत करने की कोशिश की। मगर आरोपी ने उसे रोक लिया। जब दोबारा आरोपी ने जबरदस्ती करने की कोशिश की तो महिला सीधे थाने चली आई। पुलिस संस्था के दस्तावेज और एनजीओ के ऑफिस की भी जांच कर रही है।

Advertisement Carousel