
कोरबा(खटपट न्यूज़)। मुड़ापार अमरैया पारा निवासी खानकाहे चिस्तीया दादर के कर्ताधर्ता हाजी सूफी अनवर खान का 3 सितम्बर शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे बिलासपुर ले जाते समय इंतकाल हो गया। वे समाजसेवी इमदाद हुसैन खान के छोटे भाई और कांग्रेस नेता हाजी अखलाक खान के बहनोई व पत्रकार इरफान खान के पिता थे। उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर ले जाया जा रहा था कि सीतामणी के पास ही दम तोड़ दिए। उन्हें शनिवार को जोहर बाद गेरवाघाट मस्जिद ए आला हजरत कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। वो अपने पीछे पाँच पुत्र और 2 पुत्रिया छोड़ गए उनके निधन की खबर से समाज के लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।















