Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा आहार को संतुलित रखकर रहा जा सकता है आजीवन निरोगी -डॉ. नागेन्द्र...

आहार को संतुलित रखकर रहा जा सकता है आजीवन निरोगी -डॉ. नागेन्द्र शर्मा

महिला पतंजलि योग समिति के वर्चुअल ऑन लाइन चतुर्थ सह योग प्रशिक्षण शिविर में आहार से सुस्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कोरबा (खटपट न्यूज)। महिला पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ द्वारा 31 अगस्त मंगलवार को चतुर्थ वर्चुअल ऑन लाइन सह योग प्रशिक्षण शिविर में आहार से सुस्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे पतंजलि योगपीठ हरिद्वार उत्तराखंड के आजीवन सदस्य, पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित प्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ वैद्य डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा ने सुस्वास्थ्य के लिये आयुर्वेदानुसार आहार के विषय में विस्तार से बताते हुये आहार को इस धरती पर सबसे बड़ी औषधि बताया। साथ ही उन्होंने आयुर्वेद के महर्षि आचार्य चरक के अनुसार भोजन करने के दस नियम तथा आयुर्वेद के महर्षि आचार्य सुश्रुत के अनुसार प्रकृतिनुसार, कालानुसार एवं रोगानुसार किसे किस परिस्थिति में कैसा किस तरह का भोजन करना चाहिये से संबंधित 12 नियमों को भी विस्तार से बताते हुये भोजन के असंतुलन तथा श्रम के अभाव को रोगों का मूल कारण बताते हुये कहा की यदि हम अपने आहार को संतुलित रखें तो हम आजीवन निरोगी रह सकते हैं।

इस वर्चुअल चतुर्थ सह योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में पतंजलि महिला योग समिति की छत्तीसगढ़ राज्य प्रभारी सुश्री जया मिश्रा, सह राज्य प्रभारी गंगा अग्रवाल, राज्य कार्यकारिणी सदस्या हेमलता साहू तथा ममता साहू, राज्य सोशल मीडिया प्रभारी गीतांजलि पटनायक, कोरबा जिला सोशल मीडिया प्रभारी विंद्रा चौहान,योग शिक्षिका सूर्यकांता कश्यप एवं शर्मिला नायक के अलावा प्रशिक्षार्थी मीना श्रीवास्तव कोंडागांव, मेघा यादव तथा श्वेता गुप्ता बिलासपुर, रिचा अग्रवाल तथा सरिता बोस राजनांदगांव, कविता सोनी रतनपुर, चेतना साव तमनार, रीना तारकरे तथा गोदावरी देवी डोंगरगढ़ एवं संध्या तिवारी बाल्को के अलावा पूरे छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में सह योग प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण ले रही माताएं एवं बहने विशेष रूप से उपस्थित रही।

Advertisement Carousel