Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा न्यू एरा के छात्र की पिकनिक स्पॉट में मौत, 8 छात्र गए...

न्यू एरा के छात्र की पिकनिक स्पॉट में मौत, 8 छात्र गए थे पिकनिक स्पॉट

कोरबा(खटपट न्यूज़)। दोस्तों के साथ स्कूल जाने के नाम पर घर से निकले 8 दोस्त स्कूल न जाकर बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत पिकनिक स्पॉट परसाखोला पहुंच गए। आठो दोस्त परसाखोला पिकनिक स्पॉट में नहा रहे थे कि इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र के धनवार पारा पुरानी बस्ती निवासी लक्ष्य कुकरेजा 17 वर्षीय छात्र गहरे पानी में डूबने लगा। दोस्त को डूबते देख बाकी दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। दो दोस्त हिम्मत करके आगे बढ़े लेकिन खुद को असुरक्षित महसूस करते ही वापस लौट आए और दोस्त को बचा नहीं पाए। परसाखोला के स्थानीय युवकों ने रेस्क्यू कर छात्र के शव को बाहर निकाला ।स्थानीय ग्रामीण में बजरंग सिंह आनंद राम अशोक कुमार, कृपाल, तीज राम ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाल लिया। इसकी सूचना 112 की टीम को दी गयी। 112 की टीम मौके पर पहुंची घटना की जानकारी होते ही मौके पर बालको टीआई राकेश कुमार मिश्रा भी मातहतों के साथ मौके पर पहुंचे और व एम्बुलेंस के जरिये शव को जिला अस्पताल भिजवाया गया। हादसे की जानकारी होते ही लक्ष्य के परिजन व शुभचिन्तक जिला अस्पताल पहुंच गए हैं।
00 सत्या पाल00(7999281136)

Advertisement Carousel