कोरबा (खटपट न्यूज) । प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ की जिला इकाई कोरबा की बैठक विकास नगर कुसमुंडा में 25 अगस्त को संध्या 5:00 बजे आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार खुंटे ने की। संगठन के संयुक्त प्रदेश सचिव सत्यनारायण शिवधारी प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप मे विशेष रुप से उपस्थित थे। जिन्होंने प्रांतीय आम सभा के बारे में चर्चा किया तथा आगामी 19 सितंबर को गुरु गद्दीधाम पताढ़ी में आहूत करने का प्रस्ताव रखा।

समिति के डायरेक्टर सदस्य श्रीमती सुकृता कुर्रे, श्रीमती मीना लहरे ने स्वीकृति प्रदान किया। बैठक में उपस्थित समिति के जिलाध्यक्ष खोलबहरा रत्नायका, सचिव अशोक पाटले, कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कुर्रे, कमलेश अनंत, संयुक्त सचिव फलेन्द्र खूंटे, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण खुंटे, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामायण पात्रे, महिला प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती बिंदु भारद्वाज एवं कुसमुण्डा नगर अध्यक्ष भरत कुमार अजय ने गुरु गद्दी धाम पताढ़ी में प्रदेश स्तरीय आम सभा आयोजन की मेजबानी करने का प्रस्ताव स्वीकार किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार खुंटे ने कहा कि सामाजिक बुराइयों ,रूढ़ीवादी प्रथाओं को दूर करने के लिए प्रत्येक ग्राम को इकाई मानते हुए कार्यकारिणी का विस्तार किया जाए तथा आर्थिक सशक्तिकरण करने के लिए प्रत्येक इकाई स्तर में बचत बैंक खाता का संचालन किया जाए । इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। बैठक में अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार जोशी विशेष रूप से आमंत्रित थे।















