
0 गौठान समिति में हो रही मनमानियों पर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
0 पंचायत प्रस्ताव दरकिनार कर उड़ा रहे अधिनियमों की धज्जियां : कंवर
कोरबा-करतला(खटपट न्यूज़)। गौठान समिति के अध्यक्ष पद के लिए पंचायत प्रस्ताव को आधार नहीं माना जा रहा है। प्रभारी मंत्री के अनुमोदन को आधार मान कर की जा रही गौठान अध्यक्ष की नियुक्ति पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महामंत्री अजय कुमार कंवर ने आपत्ति जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर इसे पंचायती राज अधिनियमों का उल्लंघन बताया है। अजय कंवर ने अपने पत्र में लिखा है कि गौठान के सुगम संचालन के लिए पंचायत प्रस्ताव को अध्यक्ष पद के लिए आधार माना जाए न कि प्रभारी मंत्री के अनुमोदन को। पंचायत द्वारा ग्राम सभा प्रस्ताव के बिना बने अध्यक्ष और और सदस्यों से गौठान के संचालन में परेशानी हो रही है तथा ग्रामीणों में असंतोष और आक्रोश देखा जा रहा है। विभिन्न ग्राम पंचायतों में बने गौठानों में अव्यवस्था का आलम है। गौठान समिति के अध्यक्ष पद के लिए एक तरफ जहां पंचायत प्रस्ताव को आधार मानना चाहिए था वहीं जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा अपने चहेते लोगों को बैठा दिया जाता है। इसके कारण गौठान का परिचालन प्रभावित हो रहा है।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)















