कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले में चोरियों के लगातार बढ़ते मामलों के क्रम में एक सनसनीखेज घटना न्यायाधीश के घर हो गई। सपरिवार ससुराल गए न्यायाधीश के सूने मकान में खिड़की का रॉड उखाड़ कर भीतर घुसे चोरों ने नगदी समेत 2 लाख कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। इस चोरी को सुलझाना पुलिस के लिए दूसरी चोरियों को सुलझाने से कहीं ज्यादा बड़ी चुनौती बनी हुई है।

कटघोरा के व्यवहार न्यायालय में न्यायाधीश प्रथम श्रेणी रमेश चौहान कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सीएसईबी कोरबा पूर्व कॉलोनी के एबी टाइप आवास क्रमांक एनसी 135 में निवासरत हैं। वे पत्नी,बच्चे और मां के साथ रायगढ़ स्थित ससुराल 19 अगस्त को गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। वापस 22 अगस्त को घर लौटे तो देखा की गेट का ताला टूटा हुआ था। दरवाजे की कुंडी लगी थी पर खिड़की का रॉड उखाड़ा गया था। अंदर जाकर देखा तो चोर घर में रखे तीन अलमारी का ताला तोड़कर 40 हजार नगद, सोने की दो चैन, तीन लाकेट, कान का लटकन, मंगलसूत्र ,12 जोड़ी चांदी के पायल, चांदी का करधन, चांदी के गिलास, कटोरी- चम्मच कुल कीमती 2 लाख का सामान ले भागे थे। मजिस्ट्रेट ने इसकी शिकायत कोतवाली के अंतर्गत आने वाले सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र में की है। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457 380 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच पड़ताल कर रही। पुलिस सहायता केंद्र के निकट कालोनी में हुई यह चोरी सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)















