Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा परिजन व पुलिस की तत्परता से चोर पकड़ाया, 2 चोरी पता चली

परिजन व पुलिस की तत्परता से चोर पकड़ाया, 2 चोरी पता चली

कोरबा-बालकोनगर(खटपट न्यूज़)। रात के वक्त घर में चोरी करने घुसे चोर को परिजन ने पड़ोसियों और गश्ती पुलिस की मदद से घेराबंदी कर पकड़ लिया। परिवार की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता से 2 चोरियों का खुलासा हुआ।
कटघोरा टीआई राकेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी आनंद दास पिता झंगल दास 18 वर्ष निवासी ग्राम भेलवामुड़ी थाना उरगा 20-21 अगस्त की रात बालको परसाभाठा निवासी गोपाल सिंह के घर में चोरी करने घुसा था। कमरे में किसी के चलने की आवाज सुनकर गोपाल सिंह की नींद खुली तो एक अज्ञात व्यक्ति को आलमारी तोड़ने का प्रयास करते देखा।

गोपाल सिंह ने सूझबूझ से पुलिस को सूचना दी तथा आसपास के लोगों को आवाज लगा कर बुलाया। इस बीच घर वालों के जाग जाने से चोर भागने लगा जिसे आमजन के सहयोग से पुलिस नाईट पेट्रोलिंग पार्टी के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी को थाना लाया गया जिसने कड़ी पूछताछ में परसाभाठा में ही एक और घर में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। प्रार्थियों के रिपोर्ट पर अपराध क्र. 387/21 पर धारा 457, 511 भादवि व अपराध क्र. 388/21 पर धारा 457,380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक पृथ्वी राज मोहंती, वीरेंद्र भगत, अजय सिंह, आरक्षक राम रतन टंडन और सुरेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel