Thursday, March 26, 2026
Home Uncategorized यातायात प्रभारी प्रमोद सिंह को मिला प्रशस्ति पत्र

यातायात प्रभारी प्रमोद सिंह को मिला प्रशस्ति पत्र

प्रशस्ति पत्र लेते हुए प्रमोद सिंह

बलौदाबाजार-भाटापारा(खटपट न्यूज़)। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय हुए कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने जिला यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को कोविड -19 से बचाव एवम् राहत प्रबन्धन में उत्कृष्ठ योगदान पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। इस अवसर पर कलेक्टर सुनील कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला सहित जिले के तमाम विभाग के आला अधिकारी उपस्थित थे। विदित हो कि यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को अभी हाल ही में उनके द्वारा किये गए कार्यो के लिए पुलिस मुख्यालय में इंद्र धनुष अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।

00 सत्या पाल 00(7999281136)

Advertisement Carousel