कोरबा(खटपट न्यूज़)। नौकर पर भरोसा व्यवसायी व उसकी पत्नी को महंगा पड़ गया। इनके फर्जी हस्ताक्षर से पूर्व कर्मचारी ने 6 लाख 6 हजार रुपए आहरित कर हड़प लिया। नौकर के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करा दिया है। इस मामले में बैंक कर्मियों ने भी घोर लापरवाही बरती है।

रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के आरपी नगर फेस-1 का निवासी विनय कुमार अग्रवाल पिता चिरंजीव प्रतिभा डेली नीड्स संचालक है। दुकान पर ललित कुडियाम पिता मण्डो कुडियाम निवासी ग्राम नेमेड बीजापुर बस्तर, हाल मुकाम पोड़ीबहार कोरबा सेल्समेन था। कोरेना काल में काम ना होने के कारण ललित को वेतन देकर सेवा मुक्त कर दिया गया था। ललित ने विनय की पत्नी नेहा अग्रवाल के खाता के दो चैक को चोरी कर लिया। बाद में उन्हीं चेकों में पत्नी का फर्जी हस्ताक्षर कर भारतीय स्टेट बैंक में व इंडियन ओवरसीज बैंक में नगद आहरण व हस्तांतरण करवाया। धोखाधड़ी कर 6 लाख 6 हजार रुपए हड़प लिया। पुलिस ने ललित के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है। विनय का आरोप है कि इंडियन ओवरसीज कार्पोरेशन बैंक व भारतीय स्टेट बैंक के स्थानीय कर्मचारियों और कैशियर के द्वारा सम्यक् सतर्कता से काम ना करके लापरवाही पूर्वक कार्य किया गया।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)















