कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा-चाम्पा मार्ग में ग्राम पताढ़ी में संचालित लैंको अमरकंटक पॉवर प्रोजेक्ट में पदस्थ जीएम डीके तिवारी व रानू नायक के विरूद्ध थाना क्षेत्र की महिला ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। महिला की शिकायत पर पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए डीके तिवारी एवं रानू नायक को उरगा थाना में टीआई विजय चेलक के द्वारा तलब किया गया है। इस संबंध में पीड़िता ने बताया कि वह अभी थाने में है और पूछताछ हो रही है। इस संबंध में जानकारी चाहने के लिए थाना प्रभारी विजय चेलक से संपर्क किया गया किंतु संपर्क नहीं हो सका। मामला महिला अपराध संबंधी बताया जा रहा है।
बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया...
बालकोनगर। वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व योग दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर योग शिविर...















