कोरबा (खटपट न्यूज)। मारवाड़ी युवा मंच दर्री-जमनीपाली द्वारा कोविड-19 के नियम एवं निर्देशों का पालन करते हुए शासकीय हाईस्कूल दर्री में कक्षा दसवीं के मेधावी एवं टॉपर विद्यार्थियों तथा शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उक्त अवसर पर सर्वप्रथम माता सरस्वती की दीपमाला व आरती द्वारा पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात शाला प्रबंधन समिति के सदस्य बैजनाथ महेश्वरी द्वारा बहुत ही प्यारा भजन प्रस्तुत किया गया। उसके बाद सामान्य ज्ञान पर आधारित लिखित एवं मौखिक प्रश्नोत्तरी टंग ट्विस्टर आदि प्रश्न मंच क्विज कंपीटिशन हुआ जो कि बहुत ही प्रेरणास्पद ज्ञानवर्धक के साथ-साथ मनोरंजक एवं उत्साहवर्धक रहा। मारवाड़ी युवा मंच द्वारा शासकीय हाई स्कूल के कक्षा दसवीं में जिन्होंने प्रथम स्थान अर्जित किया। कु. देविका कश्यप, कुमारी नेहा वर्मा, कुमारी त्रिवेणी, ललित कुमार यादव व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कुमारी दामिनी सोनवानी तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भरत कुमार साहू को शील्ड मेडल देकर सम्मानित करने के साथ-साथ व्याख्यातागण श्रीमती मीना मिसर, केपी कुलमित्र, सुश्री अनुराधा शुक्ला, श्रीमती कविता कौशिक, श्रीमती हेमलता करीयारे, श्रीमती मधुबाला साहू को भी उत्कृष्ट अध्यापन हेतु सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शासकीय हाई स्कूल विद्यालय परिवार द्वारा भी उक्त मेधावी छात्रों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रत्येक विद्या एवं तत्कालिक प्रश्नोत्तरी पर मेडल एवं नगद पुरस्कार मंचस्थ अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया, जिसका सभी ने बहुत ही आनंद एवं लुफ्त उठाया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं दर्री जमनीपाली मंच के संस्थापक अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, प्रदेश चेयरमैन एवं दर्री मंच के विशेष सलाहकार सुमित अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, संस्थापक सचिव एवं अध्यक्ष शालाविकास प्रबंधन समिति स्याहीमुड़ी हाईस्कूल आशीष अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष विकास अग्रवाल, शाखा सचिव प्रतीक अग्रवाल, शाखा कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, गौ-सेवा प्रभारी मनीष अग्रवाल के साथ-साथ शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, बैजनाथ महेश्वरी, तुलसी ठाकुर, अरविंद अग्रवाल, कपिल गुप्ता की भी विशेष उपस्थिति रही। स्वल्पाहार व मिठाई वितरण पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ स्वागत कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कविता कौशिक व्याख्याता तथा प्रश्न मंच एवं सम्मान कार्यक्रम का संचालन श्री मनीष अग्रवाल मारवाड़ी युवा मंच दर्री द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन केपी कुल मित्र व्याख्याता एवं मंच की ओर से आशीष अग्रवाल (बंटी) ने किया। उक्त कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच के सभी सदस्यों की विशेष रूप से सक्रिय भूमिका रही।
















