Sunday, March 22, 2026
Home जांजगीर-चांपा ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट

जांजगीर-चाम्पा (खटपट न्यूज)। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर को सीबीएसई मान्यता (3330362) वर्ष 2019-20 में प्राप्त हुई जिसका प्रथम शैक्षणिक सत्र 2020-21 की सी.बी.एस.ई हाई स्कूल परीक्षा में कक्षा-10वीं के 11 छात्र सम्मिलित हुए। सभी छात्रों का प्रयास व परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों ने शिक्षार्जन के क्षेत्र में एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में कोरोना महामारी के काल में आनलाइन शिक्षा प्राप्त की व सत्र भर की समस्त परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जिसका मूल्यांकन सी.बी.एस.ई द्वारा प्रदत्त मूल्यांकन पद्धति के अनुसार किया गया तथा फलस्वरूप छात्रों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत् रहा।


उच्चतम अंक से आगे रहे, हर्षिता सोनी ने 92.8 प्रतिशत अकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया इनके साथ ही अदिति साहू 91.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, साक्षी अग्रवाल 87.8 प्रतिशत तृतीय स्थान, भूपेश कुमार पैंकरा 86 प्रतिशत करन गोयल 81.6 प्रतिशत पीयूष राठौर 80.8 प्रतिशत, भव्या गोयल 71.2 प्रतिशत, स्पर्श जैन 69.2 प्रतिशत, मयंक सोनी 67.8 प्रतिशत, सोहम गुप्ता 61.4 प्रतिशत, विनीत चौहान 53.4 प्रतिशत, अंक प्राप्त किया. तथा समस्त छात्रों ने शत् प्रतिशत् अंको के साथ विद्यालय को गौरवान्वित करते हुए। इन छात्रों ने अपनी प्रतिभा से अपने माता-पिता के साथ विद्यालय का भी गौरव बढ़ाया। संस्था के प्रबंधक आलोक अग्रवाल, श्रीमती बबिता धानुका, प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह, एवं समस्त प्रबंधन समिति, पालक सलाहकार समिति, फीस नियंत्रण समिति एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह ने बताया की ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर को सत्र 2020-21 में हायर सेकेंडरी की कक्षाओं का संचालन के लिए विषय वाणिज्य, कला, विधि, गणित, आई.टी तथा फिजिकल ऐजुकेशन की सीबीएसई नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्रदान किया गया है। उपरोक्त कक्षाएँ सत्र 2021-22 में संचालित होंगी।

Advertisement Carousel