Wednesday, March 25, 2026
Home Uncategorized पॉम मॉल के ओएनसी बार में मचा गदर, दो गुटों ने बोतल...

पॉम मॉल के ओएनसी बार में मचा गदर, दो गुटों ने बोतल से किया वार, जमकर चले लात-घूंसे

कोरबा(खटपट न्यूज़)। टीपी नगर स्थित पॉम मॉल में संचालित ओएनसी बार में फ्रेंडशिप-डे सेलीब्रेट करने पहुंचे लोगों में से दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर लिया है।

प्रतीकात्मक चित्र

डीडीएम रोड निवासी और ईतवारी बाजार में किराना व्यवसायी एक अगस्त को रात लगभग 11 बजे ओएनसी बार में अपने मित्रों आर्यन राय, आतिफ, गौरव सचदेव के साथ पार्टी मनाने गया था। वह और दोस्त फैमिली केबिन में बैठे थे कि रात 1.15 बजे अविनाश कुमार उर्फ सिलाची के द्वारा गाली-गलौज कर उल्टा-पुल्टा बोला गया। इसके बाद अपने साथियों अमितेष राठिया उर्फ नानू, युवराज सलूजा उर्फ सैंकी के साथ आकर सुदामा से गाली-गलौज कर जान की धमकी दी गई। अविनाश ने बीयर की बॉटल से सुदामा के सिर पर मारा और टूटी हुई बोतल से पीठ पर भी वार किया जिससे सुदामा लहू-लुहान हो गया। युवराज ने बेल्ट से मारपीट किया व अमितेष राठिया ने हाथ-मुक्का से मारा-पीटा।

दूसरी तरफ सुभाष ब्लॉक सी-94 एसईसीएल कॉलोनी कोरबा निवासी व सेंट्रल वर्कशॉप में जीएम केटेगरी-2 के पद पर कार्यरत अविनाश कुमार 1 अगस्त को रात 9.30 बजे मित्र अमितेष राठिया, युवराज सलूजा के साथ फ्रेंडशिप-डे की पार्टी करने ओएनसी बार पहुंचा था। अविनाश का आरोप है कि यहां सुदामा कलवानी, गौरव सचदेव और शिवा मदान ने उन्हें देखकर पास आकर गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू किया। अमितेष राठिया ने विवाद बढ़ता देख घर वापस चलने के लिए कहा था कि इतने में सुदामा कलवानी ने अमितेष के सिर पर बीयर की बोतल से मारपीट किया। गौरव व शिवा ने लात-घूंसा से मारपीट किया। अमितेष को ईलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से न्यू कोरबा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान ओएनसी बार में अफरा-तफरी मची रही। यहां सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए बाउंसरों के साथ भी इनकी कहा-सुनी हुई। सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी एसआई आशीष सिंह ने बताया कि प्रकरण में दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर धारा 294, 323, 506, 34 भादवि के तहत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel