Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा जेल प्रहरी परिहार पर एफआईआर दर्ज, यह है वजह….

जेल प्रहरी परिहार पर एफआईआर दर्ज, यह है वजह….


कोरबा-कटघोरा(खटपट न्यूज़)। कटघोरा उपजेल में पदस्थ वर्तमान निलंबित प्रहरी धीरेन्द्र सिंह परिहार के विरूद्ध पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। यह एफआईआर प्रहरी की पूर्व परिचित महिला मित्र ने दर्ज कराई है।

कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम पूछापारा निवासी उक्त महिला का आरोप है कि धीरेन्द्र सिंह परिहार के साथ उसका 6 साल पुराना प्रेम संबंध था। उसने परिहार के विरूद्ध धारा 376 का अपराध पंजीबद्ध कराया है। महिला ने परिहार के मोबाइल नंबर को ब्लाक कर दिया है जिस बात को लेकर 31 जुलाई को अस्पताल जाते वक्त उप जेल मार्ग के सामने धीरेन्द्र ने रोका और गाली-गलौच कर मारपीट की।सूचना पर डॉयल 112 की टीम वहां पहुंची और दोनों को कटघोरा थाना लाया। पीड़िता की शिकायत पर धीरेन्द्र सिंह परिहार के विरूद्ध धारा 341, 294, 323 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel