Sunday, March 22, 2026
Home Uncategorized विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया…

विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया…

कानपुर/ यूपी के कानपुर जिले के बिकरू में दो जुलाई की रात को दबिश देने गई पुलिस की टीम पर साथियों के साथ हमला कर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया है। उसे कल मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद यूपी एसटीएफ उसे कानपुर ला रही थी। कानपुर जिले से दो किलोमीटर दूर एसटीएफ की गाड़ी पलट गई। जिसके बाद विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों के हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विकास को मुठभेड़ में मार गिराया। आइए आपको बताते हैं कि पिछले 24 घंटे में क्या-क्या हुआ।
विज्ञापन

कानपुर गोलीकांड के सात दिन बाद गुरुवार को कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे ने फिल्मी अंदाज में मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में आत्मसमर्पण किया था। विकास दुबे ने महाकाल मंदिर के गार्ड से चिल्ला- चिल्लाकर कहा था कि जानते हो मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला। इसके बाद महाकाल के सुरक्षा गार्डों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़कर मध्यप्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया।
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गिरफ्तारी के बाद कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस को इंटेलिजेंस से कुख्यात अपराधी विकास दुबे के उज्जैन आने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर महाकाल थाना पुलिस ने विकास की गिरफ्तारी की है।
मां बोली बेटे की जान बख्श दे सरकार
इसके बाद गैंगस्टर विकास दुबे की मां का बयान आया। उसने कहा कि हर साल मेरा बेटा उज्जैन मंदिर जाता था और श्रृंगार करवाता था। भोले बाबा ने मेरे बेटे की जान बचाई है। सरकार बेटे की जान बख्श दे।

Advertisement Carousel