Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा चिटफंड पीड़ित निवेशकों से आवेदन छह अगस्त तक लिये जाएंगे, डाउनलोड...

चिटफंड पीड़ित निवेशकों से आवेदन छह अगस्त तक लिये जाएंगे, डाउनलोड करें प्रारूप…

0 संयुक्त कलेक्टर आशीष देवांगन नोडल अधिकारी नियुक्त

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिले के चिटफंड या अनियमित वित्तीय कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों से आवेदन लिये जाएंगे। चिटफंड संबंधित समस्याओं और आवेदनों के निराकरण के लिए संयुक्त कलेक्टर आशीष देवांगन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। प्रभारी अपर कलेक्टर कुंदन कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। छत्तीसगढ़ शासन गृह, जेल विभाग मंत्रालय के निर्देश पर जनसामान्य एवं निवेशकों से चिटफंड से संबंधित आवेदन दो अगस्त से छह अगस्त 2021 तक लिये जाएंगे। चिटफंड निवेशकों को संबंधित आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आशीष देवांगन 7587079064, 7999709456 से संपर्क किया जा सकता है। श्री देवांगन ने बताया कि आवेदन हेतु निर्धारित प्रारूप सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) के कार्यालय से भी संबंधित निवेशक प्राप्त कर कलेक्ट्रेट में जमा कर सकते हैं। इसे हमने जिला कार्यालय से प्राप्त कर उपलब्ध भी कराया है जो डाउनलोड कर पूर्ण रूप से भर कर निवेशक कलेक्ट्रेट में जमा करा सकते हैं।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel