Friday, March 27, 2026
Home कोरबा विभागीय जांच वाले 17 पुलिसकर्मियों को हटाया एसपी ने

विभागीय जांच वाले 17 पुलिसकर्मियों को हटाया एसपी ने

एसपी भोजराम पटेल

कोरबा (खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय एवं बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी के निर्देशानुसार ऐसे पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को थाना व चौकी से हटाया जा रहा है जिनके विरुद्ध विभागीय अथवा आपराधिक जांच चल रही है। कोरबा जिले में भी ऐसे 17 पुलिसकर्मी प्रभावित हुए हैं। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने 31 जुलाई 2021 को आदेश जारी कर इन 17 पुलिस कर्मियों को उनके थाना- चौकी से हटाकर रक्षित केंद्र अटैच कर दिया है। इन सभी के विरुद्ध विभागीय और आपराधिक जांच पूर्व के विवादित मामलों को लेकर लंबित हैं। इनमें 1 टीआई, 1 एसआई, 5 प्रधान आरक्षक और शेष आरक्षक हैं।
0 हिरासत में मौत मामले में भी हटाए गए कर्मी
पुलिस सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि करतला थाना के वारंटी हंसाराम राठिया निवासी ग्राम एलोंग श्यांग की हिरासत में मौत के मामले में भी पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए इससे जुड़े पुलिस अधिकारियों को व कर्मियों को हटाने का आदेश कर दिया है। करतला थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पटेल के अलावा घटना के थाना में मौजूद जिम्मेदार स्टाफ एवं वारंटी को हिरासत में लेकर आने वाले एएसआई व मातहतों को भी लाइन अटैच कर दिया गया है।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel