Thursday, March 26, 2026
Home Uncategorized कोतवाल की पुत्री सिद्धि शर्मा का सुयश, 12वीं में 95.6 प्रतिशत

कोतवाल की पुत्री सिद्धि शर्मा का सुयश, 12वीं में 95.6 प्रतिशत

कोरबा(खटपट न्यूज़)। सिटी कोतवाली टीआई विवेक शर्मा की पुत्री सिद्धि शर्मा ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में स्थान अर्जित किया है। डीपीएस एनटीपीसी की छात्रा सिद्धि प्रारंभ से ही मेधावी रही है। 10वीं की परीक्षा में भी उन्होंने 96 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण होकर गौरव बढ़ाया था।

सिद्धि ने अपनी पूरी पढ़ाई कोरोना संक्रमण काल के दौरान विपरीत परिस्थितियों में भी घर पर ही जारी रखी और मां श्रद्धा शर्मा के मार्गदर्शन में बिना किसी ट्यूशन के ही यह उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता पर परिजनों सहित शुभचिंतकों और पुलिस अधिकारियों व स्टाफ ने सिद्धि के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी है।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel