Friday, March 27, 2026
Home कोरबा एलआईसी एजेंट संतोष सिंह पर एफआईआर दर्ज

एलआईसी एजेंट संतोष सिंह पर एफआईआर दर्ज

कोरबा, (खटपट न्यूज)। भारतीय जीवन बीमा निगम में पदस्थ अधिकारी को एलआईसी एजेंट ने धमकाया और जान से मारने की धमकी दी।

संतोष सिंह

रामपुर पुलिस चौकी में एलआईसी कोसाबाड़ी कार्यालय में पदस्थ सहायक प्रशासनिक अधिकारी हजारे राजू दादा साहेब ने रिपोर्ट लिखाई है कि 29 जुलाई को शाम करीब 4.45 बजे कार्यालयीन समय में अभिकर्ता संतोष सिंह से विभागीय कागजात मांगने पर उसके द्वारा गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। अभिकर्ता को अधिकारी के द्वारा विभागीय कागजात पूर्ण करने के लिए कहा गया था जिस पर वह उत्तेजित हो गया और गाली-गलौज की। अभिकर्ता संतोष के विरुद्ध धारा 294, 506 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel