Friday, March 27, 2026
Home कोरबा नूर ऑटो में गुरुजनों का सम्मान, हीरो HF 100 बाइक की...

नूर ऑटो में गुरुजनों का सम्मान, हीरो HF 100 बाइक की कराई लॉन्चिंग

कोरबा-बरपाली(खटपट न्यूज़)। गुरुपूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के गुरुजनों के सम्मान में नूर ऑटो एजेंसी सरगबुंदिया-बरपाली द्वारा गुरु सम्मान समारोह रखा गया था। गुरुओं को श्रीफल देकर उनका सम्मान एवं आभार किया गया एवं उनके द्वारा बच्चों को दिये जा रहे शिक्षा के लिए उन्हें धन्यवाद प्रेषित किया। हीरो मोटोकॉर्प टू-व्हीलर कम्पनी के न्यू मॉडल हीरो HF 100 बाइक का लॉन्चिंग प्रोग्राम रखा गया था। इस दौरान इस बाइक की खासियत व किफायती कम एक्सशोरूम दाम की जानकारी दी गई।

ज्ञात रहे कम्पनी के अधिकृत नूर ऑटो एजेंसी में यह गाड़ी मात्र 6999₹ के डाउनपेमेंट पर ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही है। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि विनोद सिंह प्राचार्य, सुरेंद्र दुबे व्यायाम शिक्षक, प्रदीप चतुर्वेदी उच्च वर्ग शिक्षक उच्च. मा. विद्यालय सरगबुंदिया, नित्यानंद यादव व्यख्याता, राजेश लहरे व्यख्याता उच्च. मा. विद्यालय कोथारी, अन्य ग्राहकगण एवं एजेंसी के संचालक मो. नवाज़ नूर आरबी व स्टाफ उपस्थित रहे।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel